Posts

Showing posts from January, 2021

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

Image
शाम का समय था, छुट्टी का दिन, कुछ खाने का मन हुआ। पता नहीं आज दिल का शिशु जाग उठा था। उसे कुछ चटपटा और इस जीभ को कुछ मिठास चाहिए थी। तब घर में राशन रखने के कोने में जाकर देखा तो दाल और मासिक राशन के अलावा कुछ नहीं मिला। फिर झाँका वो दराज़ जहाँ रखे जाते हैं नमकीन जैसे कुछ स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ पर आज वह भी कुछ नहीं था, थी तो बस Monaco, Parle G, Marie Gold जैसे बिस्कुट। अब इस कोने को कौन समझाए की शरीर के दूसरे कोने को जो चाहिए वो तुम्हारे पास नहीं है। तभी यह ख्याल आया, वो समय जब घर में हमारे लिए भी Cream Biscuits और नमकीन चीजें रखीं जाती थीं। महमान भी वही चीज लाते थे जिसकी हमे चाहना रहती थी पर अब समय यह है: धन की कमी नहीं परन्तु धनवान हम हैं नहीं। अब केवल पेट की भूख मिटाई जाती हैं पर इस आत्मा को कौन समझाए जो इससे संतुष्ट ही नहीं होती। जिम्मेदारियों और दबाव के बोझ ने कब संतुष्टि के मायने बदल दिए पता ही नहीं चला। अब दूसरा गुलाब जामुन उठाने से पहले ख्याल आता हैं की क्या इससे मैं बीमार तो नहीं हो जाऊँगा और एक दिन वो था जब मिट्टी तक खा जाते थे हम। अब बस की खिड़की वाली सीट, कानों में Ea...