एक दर्दनाक कहानी !
घोर सर्दी का मौसम था रोज की तरह वो सुबह 6 बजे उठा । पिछली रात को बुखार होने के कारण उसे कुछ कमजोरी हो रही थी पर हालात काफी बेहतर लग रहे थे । उसने ब्रश किया , हल्का हुआ और नहाने के लिए चल दिया । हमेशा की तरह उसकी माँ उसके लिए पानी गर्म करके रख देती थी । पर आज उसके साथ कुछ ऐसा होने वाला था जिसका उसे कोई अंदाज नहीं था । एक ऐसी घटना घटने वाली थी जिसे वो पूरी जिंदगी नहीं भूलने वाला था । वो नहाने बाथरूम में गया । कपड़े उतारे और Shower On किया । और बस वही हुआ जिसका डर था ....... अचानक से रात का ठंडा पानी , बहुत ठंडा पानी उसके शरीर पर फैल गया । वो चिल्लाया , बौखलाया पर कर कुछ नही सका क्योंकि वो पूरी तरह नग्न अवस्था मे था । बाहर आ नही सकता और अंदर सर्दी में ठंडा ठंडा पानी उसकी जान ले रहा था । किसी तरह जल्दी जल्दी वो कपड़े पहनकर , बिना नहाये बाहर आ गया । चेहरे पर एक डर, खौफ और माँ से गरम पानी न करने का गुस्सा था । इस घटना ने उसके जीवन पर बहुत असर किया । बेचारा 17 दिनों तक नहीं नहाया । 18 वें दिन जब घर मे कुछ महक आने लगी तो उसको जबरदस्ती 4 लोगों के द्वारा पकड़कर नहलाया गया । पर आज...