Person Standing aside of a Road - सड़क के किनारे खड़ा वो आदमी !
कभी उस आदमी की तरफ ध्यान गया है आपका जो तपती सड़क में, हाथ मे बाल्टी और पेंट ब्रुश लेकर, कड़कती धूप में बैठा रहता है इस आस में कि कोई तो आएगा ही औऱ उसे ले जाये ताकि उसके परिवार को 2 दिन का भोजन मिल जाये। कल मैं यूँ ही बगल के एक दुकान में गया। मुझे उस जैसे 7 आदमी वहाँ पर बैठे दिखाई दिए। मन में करुणा भर आयी मेरी। 4 घंटे बाद फिर मैं उस दुकान में सामान लेने गया तो देखा अभी भी वो 7 लोग वहीं पर बैठे हैं, बस इस आस में की कोई तो काम मिल जाये। उसी दौरान एक गाड़ी से एक महिला उतरी, उन में से एक आदमी के पास। सातों लोग झुंड बना कर खड़े हो गए। महिला ने एक काम बताया और पूछा "कितना पैसा लोगे इस काम का" ? एक आदमी में 400 कहा। ऐसा सुनकर उस औरत की आँखें इतनी फैल गयी कि पता नही क्या सुन लिया हो। तो उसने कहा "देखो 400 बहुत महंगा कह रहे हो, 200 में करना हो तो बताओ"। वो बेचारे कर भी कुछ नही सकते थे। मन में बस एक बात थी कि किसी तरह आज बच्चों का पेट कैसे भरेंगे। तो एक आदमी मान गया। मैं भी पीछे पीछे गया उस आदमी के, रास्ते मे उस औरत ने अपने कुत्ते के लिए 800 का खाना खरीदा। फि...