Posts

Showing posts from October, 2017

BOSS V/S EMPLOYEE

आज आपको कुछ बातें बताते हैं  जो कुछ मजेदार difference बताएगी  Boss और Employee के बीच । 1. अगर बॉस सुबह 10 की जगह 12 बजे भी आफिस आये तो कोई बात नही पर अगर आप 10 बजे से 2 मिनट भी लेट  हो गए तो आपकी खैर नही । रौब है भाई अपना अपना । 2. आफिस में अगर बॉस का फ़ोन बजे तो वो चिल्ला चिल्ला कर बाते करता है 2-2  घंटे तक और अगर आपने धीरे  धीरे से 2 मिनट भी किसी से बात कर ली तो फिर जो होगा वो बयान करना मुश्किल है चाहे आप Client से ही क्यों न बात कर रहे हो । 3. Boss आफिस में आकर 2 घंटे के लिए भी कही Personal काम  के लिए चले जाए तो आप कुछ कह नही सकते पर अगर आपने बाथरूम में 2 से 3 मीनट ज्यादा समय लगाया तो फिर ......!!!!!!! 4. Boss का जन्मदिन । जिसने wish कर दिया वो बच गया और जिसने नही किया तो सोच लो उसका Increment  गया । 5. Boss के घरवाले कभी आफिस में आ जाएं तो कोई बात नही पर अगर हमारे रिश्तेदार या अपने कोई खाना भी लेकर आये तो हमे दस बातें और सुना दी जाती है । 6. Salary देने के समय बॉस को सांप ऐसे सूंघ जाता है जैसे वो जानता ही नही की हम उनके Employee हैं ...

जिंदगी का वो पल !!!!

जिंदगी का वो पल कहाँ और कैसे पीछे छूट गया पता ही नही चला । बस रेत की तरह हाथ से फिसल गया । शिक्षा अर्जित करते करते बचपन निकल गया । भविष्य सुनहरा करते करते जवानी निकल गयी । और दूसरों के लिए करते करते बुढापा निकल गया । बस अब अंतिम सांसें गिन रहे हैं । पहले क्या क्या सोचा था कि येह करेंगे वो करेंगे पर जब लगा कि अब समय आ गया तो ऊपर से बुलावा आया । सपनों को पूरा करते करते अपने ही सपने कब और कैसे खत्म हो गए पता ही नही चला । अभी जिंदगी के आखरी लम्हों में वो बातें याद करता हूँ कि बस सुकून से मुक्ति मिल जाये । जब से होश संभाला तब से बहुत शिक्षा अर्जित करने की चाह थी क्योंकि किसी ने कहा कि अगर नही पढोगे तो नही बढ़ोगे। तो पढ़ाई में बचपन निकल गयी । कोई नही । फिर उसके बाद कहा गया कि एक अच्छी नौकरी ढूंढ लो । तो निकल पडे हम भी । 1 दिन वो नौकरी भी मिल गयी जिसका कब से इंतज़ार था । फिर ज़िन्दगी नौकरी की तरह बस चलती गयी। कोई नही । फिर शादी करने का दवाब बना।  शादी भी कर ली । माँ बाप को घर मे बच्चों की किलकारियां सुननी थी । वो मुराद भी पूरी हो गयी । अब बस क्या होना था? नौकरी , परिवार , बच्चे...