School v/s College
1. स्कूल में फर्स्ट आने की होड लगी रहती है। 98% लाने वाला बच्चा भी घर रोते हुए जाता है यह कहकर की मेरे 99% नही आये । पर कॉलेज में आते ही लगता है कि किसी तरह बस पास हो जाएँ। 33% आने की खुशी सिर्फ कॉलेज वाले ही समझ सकते हैं । इतने नंबर आने पे तो कॉलेज में पार्टी का माहौल बन जाता है । 2. स्कूल में जो फर्स्ट आता था सब उसे जानते थे पर कॉलेज में जो सबसे ज्यादा नंबर लाता था वो भी किसी को अपना चेहरा 2 महीने तक नही दिखाता क्योंकि वो भी खुद 62% लेकर फर्स्ट आया होता है । 3. स्कूल में पढ़ाई में ध्यान लगता है पर कॉलेज में आते ही पढ़ाई की जगह लड़कियाँ ले लेती हैं । अब पढ़ाई में काम और सुंदर कन्याओं में ध्यान ज़्यादा लगने लगता है । 4. स्कूल में अगले दिन टीचर के लेसन पढ़ाने से पहले ही बच्चे सारा लेसन पढ़ के आ जाते थे । पर कॉलेज में एग्जाम के दिन तक हमे यह पता नही चल पाता कि एग्जाम कौन से सब्जेस्ट का है । 5. स्कूल में जाते समय स्कूल बैग एकदम नया और किताबों से भरा होता था पर कॉलेज में बैग किस चिड़िया का नाम है पता ही नही चलता । अगर किसी के पास दिख भी जाये तो उसे किताबों को छोड़कर सब मिल जा...