Posts

Showing posts from February, 2019

Beautiful Story of Attraction - नेत्रों का प्रेम जाल !

Image
मैंने कभी मदिरापान तो नहीं किया पर पता नहीं उसकी आँखों में ऐसा क्या छुपा था ! मैंने कभी सोचा नहीं शीतपहर की वो सामान्य प्रातः इतनी ऊर्जामय होगी। सदैव की तरह दफ्तर का समय हुआ था। घर से निकला। घर में किसी बात से खफा था और जाते समय सड़क की वो पथरीली जमीन मेरे आतंरिक क्रोध की परीक्षा ले रही थी। ऊपर से वाहन का समय पर न आना, समय पर दफ्तर न पहुंच पाने की चिंता को उर्जित किये जा रहा था। ईश्वर की कृपा से वाहन का आगमन समय पर हुआ। सीट भी मिल गयी। जैसे ही अपने स्थान में मैंने आसन ग्रहण किया वैसे ही मैंने संगीत यन्त्र निकलकर अपने कानों में संगीत की मधुर ध्वनि से अपनी चिंताओं और क्रोध को शांत करने का प्रयत्न किया। फिर वो घटना घटित हुई जिसके रोज घटित होने का आज तक मुझे सदैव इंतजार रहता है। एक ऐसी भावना ने ह्रदय में घर किया जो अपूर्व थी। उस सुन्दर काया की एक झलक मेरे उस क्रोध और चिंता को ऐसे निगल कर शांति प्रदान कर गयी जिस तरह समुद्र मंथन में निकला विष भोलेशंकर ने निगल कर देवताओं को शांति प्रदान की थी। कान में संगीत के बोल निःशब्द पद गए। सडकों से निकली वाहनों की ध्वनि सुनाई नहीं दे रही थी।...

Problem to Being an Older Brother - बड़े भाई की व्यथा !

Image
(चेतावनी - दिल दहला देने वाले तथ्यों का अनावरण अत्यंत मर्मभेदी शब्दों के द्वारा किया जा रहा है यहां पर, कृपया बड़े भाई लोग अपनी भावनाओं पर संयम रखकर आगे पढ़ना शुरू करें)  बड़ा भाई ! कहते हैं यह वो प्राणी है जिसे पिता का दायां हाथ माना जाता है। कहने को तो यह बड़ा है परन्तु इससे ज्यादा बेबस घर में कोई नहीं होता। आज आपको बताने जा रहें हैं ऐसे ऐसे किस्से और घटनाएं जिससे हर बड़े भाई को होकर गुजरना पड़ता है। 1. यह शख्स तब तक तक निगाह में रहता है जब तक घर में छोटा भाई या बहन नहीं आ जाते। उसके बाद इसका वो हाल होता है जैसे एक स्मार्टफोन में Calling की सुविधा का हो जाता है जिसका महत्व तो बहुत है पर सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही इसकी याद आती है। (पर अपना टाइम आएगा .......................................... घंटा आएगा ! 2. जिम्मेदारी के नाम पर घर का सारा काम इसी से करवाया जाता है। सब्ज़ी लेकर आना, आटा लाना, रोते भाई को शांत करवाना। शुरू शुरू में तो वो भी यह सोचकर करता है की लोग उसकी इज्जत और उसके काम की सराहना कर रहे हैं पर बाद में पता चलता है की वो केवल एक नौकर बन कर रह जाता है। छोटा भाई कुछ करेगा...