Posts

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

Image
शाम का समय था, छुट्टी का दिन, कुछ खाने का मन हुआ। पता नहीं आज दिल का शिशु जाग उठा था। उसे कुछ चटपटा और इस जीभ को कुछ मिठास चाहिए थी। तब घर में राशन रखने के कोने में जाकर देखा तो दाल और मासिक राशन के अलावा कुछ नहीं मिला। फिर झाँका वो दराज़ जहाँ रखे जाते हैं नमकीन जैसे कुछ स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ पर आज वह भी कुछ नहीं था, थी तो बस Monaco, Parle G, Marie Gold जैसे बिस्कुट। अब इस कोने को कौन समझाए की शरीर के दूसरे कोने को जो चाहिए वो तुम्हारे पास नहीं है। तभी यह ख्याल आया, वो समय जब घर में हमारे लिए भी Cream Biscuits और नमकीन चीजें रखीं जाती थीं। महमान भी वही चीज लाते थे जिसकी हमे चाहना रहती थी पर अब समय यह है: धन की कमी नहीं परन्तु धनवान हम हैं नहीं। अब केवल पेट की भूख मिटाई जाती हैं पर इस आत्मा को कौन समझाए जो इससे संतुष्ट ही नहीं होती। जिम्मेदारियों और दबाव के बोझ ने कब संतुष्टि के मायने बदल दिए पता ही नहीं चला। अब दूसरा गुलाब जामुन उठाने से पहले ख्याल आता हैं की क्या इससे मैं बीमार तो नहीं हो जाऊँगा और एक दिन वो था जब मिट्टी तक खा जाते थे हम। अब बस की खिड़की वाली सीट, कानों में Ea...

Beautiful Hindi Shayari (2nd Edition) || Best Hindi Love Shayari Online

Image
1. दोष उन नेत्रों को क्यों दें जिन्हे तुम्हारी सुंदरता भाई दोष उस ह्रदय को क्यों दें जो तुम्हे देख धड़क उठा दोष उस भाग्य का क्या जिसमे तुम लिखी थी अंत में केवल एक मष्तिष्क ने साथ निभाया बनावटी था यह बंधन, चलो किसी ने तो भान कराया 2. प्रेम: काया और ह्रदय छाया का खेल नहीं मष्तिष्क के भी परीक्षा का समय है, अनुत्तीर्ण हुआ जो डूबना उसे लिखित है उत्तीर्ण जो हुआ उसे प्रेम के अब मायने नहीं। 3. आज फिर एक अपूर्व माया की व्यथा जागृत हुई कोई तो है जिसके खातिर ह्रदय की स्पंदन गति तीव्र हुई, विरह की पूर्व व्यथा कुछ मलिन सी लगी आज कुछ तो है जिसकी स्मृति मष्तिष्क में प्रस्फुटित हुई आज। 4. केवल मुख पृष्ठ के दीदार गुलाब पंखुड़ी सा अनुभव देंगे, वास्तविकता को स्पर्श करने उन काटों को भी सहना होगा 5. हर कोई एक मकसद से जुड़ा है आपसे उद्देश्य का अंत, लगाव का अंतिम अंतिम क्षण होगा उनसे   Follow us on Instagram for more Poems & Shayaris:  @Innerheartwords

10 Things we have to learn from Professional Life

Image
* 10 बातें जो मुझे अपने व्यवसायिक जीवन के अनुभव से प्राप्त हुईं: 1. जब लोग आपकी रफ़्तार का सामना नहीं कर पाते तो वो स्वयं की रफ़्तार बढ़ाने से अधिक आपकी रफ़्तार में अवरोध लगाने में लग जाते हैं. अक्सर लोगों को कहते सुना है - इतना जल्दी क्यों चल रहे हो, आराम से काम करो। उनको कोई समझाए तुम्हारी दिमागी रफ़्तार से अधिक मेरे हाथ चलते हैं। 2. जितना अधिक समय आप किसी दूसरे के व्यवसाय में दे रहे हैं यदि उतना समय आप अपने अन्य कमाई के संसाधन खोजने में और विकसित करने में लगाएं तो आप ज्यादा सफल होंगे. केवल एक ज्ञान, एक रोजगार के भरोसे रहना आपकी सबसे बड़ी बेवकूफी है।  3. आपके नियोक्ता को इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता की आप क्या काम कर रहे हैं। वो केवल परिणाम चाहता है। अच्छे परिणाम को कोई नहीं पूछता और एक गलती आपको उसकी निगाहों में गिराने का दम रखती है 4. आपको लगने लगता है की आपके बिना इस व्यवसाय का क्या होगा, यदि मैंने त्यागपत्र दे दिया तो मालिक तो बहुत नुकसान होगा। 5. तो सच्चाई यह है, आप किसी भी अन्य व्यक्ति के व्यवसाय का हिस्सा कभी नहीं थे, न हो और न रहोगे। आप जैसे बाज़ार के 100 और हैं। आप के चले जाने ...

Beautiful Hindi Shayari (1st Edition)

Image
1. दो भागों में विभाजित है मेरा इश्क़,  एक काया को और एक आत्मा को तृप्त करता है Translation:  My love is divided into two parts, One Part Satisfies the body and other Soul. 2. सम्मान से संजोई समृद्धि सजती सोने सी है रेत का घर साबित होगी जो इसके विपरीत हो जाए Translation:  Along with respect, prosperity will sparkle like gold Otherwise it will convert into the house of sand 3. अपनी काबिलियत को पहचान कर आगे बढ़ अपितु लोग तुझसे तेरी पहचान भुला देंगे Translation:  Recognize your ability and move on Otherwise people will forfeit it from you 4. वो नहीं अपितु ऊपर वाला रूठा है केवल एक तरफ़ा था यह आकर्षण अब जाकर यह भ्रम टूटा है Translation:  He/She is not sad at me This is just one sided attraction Now I understand, the god is sad at me 5. कोई इस कृष्ण से भी पूछ लो  जो राधा का प्यार और मीरा के इंतज़ार की अभिलाषा लिए है  Translation:  Someone please ask this Krishna Who is waiting for Radha's love and Meera's desire

Time & Music - समय के साथ बदलती संगीत की दुनिया !

Image
संगीत !  केवल इस शब्द के नाम उच्चारण से ही मन में कईं ध्वनियाँ खनखनाने लगती है। संगीत के कईं प्रकार हैं। विश्व में हर स्थान में संगीत के अपने अलग धुन, बोल और अर्थ हैं। संगीत भी परिस्थितियों और उम्र के अनुसार अलग अलग प्रकार से सुने जाते हैं। ख़ुशी, गम, उल्लास, प्रेम, देश प्रेम और न जाने क्या क्या। तो चलिए आज बात करते हैं परिस्थितियों और उम्र के अनुसार बदलते संगीत क्रिया को। इस भाग में हम केवल उम्र के अनुसार संगीत के बदलते स्वरुप का विश्लेषण करेंगे। 1. बाल्यवस्था:- (0 - 12 वर्ष का समय) - यह वह समय होता है जब आप केवल धुन को सुनकर थिरकना शुरू करते हैं, अर्थ की समझ नहीं होती। हम संगीत के प्रति प्रतिक्रिया करना पैदा होते ही शुरू करने लगते है जैसे हल्की सी मुस्कान का चेहरे पे आ जाना, आँख बंद करके केवल धुन को सुनना इत्यादि। बच्चे यदि दो बार भी किसी संगीत को सुन लेते हैं तो तोतले अंदाज में उसे गुनगुनाते रहते है। फिर वही गाना रिश्तेदारों के गाने को कहने पर सुनाई देता है। बच्चों को बोल से कोई मतलब नहीं रहता वे तो केवल वो सुनना चाहते हैं जिसमे 2 मिनट के लिए कमर मटकाया जा सके। ऐसा नहीं है की उन्...

Amazing & Strange Facts Part 3 (अजब - गजब खबर Part 3)

Image
1. एक देश - एक कार्ड - भारत सरकार बैंकिंग, किराया और खरीदारी आदि जैसे सभी कार्यों के लिए एक कॉमन कार्ड बनाने के बारे में सोच रही है जीससे हमे हर जगह अलग अलग कार्ड लेकर जाना पड़ेगा नहीं अपितु एक ही कार्ड से सभी कार्य सरलता पूर्ण किये जा सकते हैं। 2. नैनीताल में "METROPOLE HOTEL" पिछले महीने जल कर खाक हो गया, लेकिन किसी भी मानवीय नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कई पुस्तकों में लिखी जानकारी के अनुसार, इस होटल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने अपना हनीमून मनाया था । 3. एयर इंडिया ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जब उन्हें पता चला कि ग्राउंड लेवल के कुछ कर्मचारी कंपनी के स्टॉक से अपने निजी उपयोग के लिए भोजन का सामन चुरा रहे थे। 4. करीना कपूर ने अपनी पहली फिल्म की सफलता के बाद एक चैट शो में खुलासा किया कि वो उस समय राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं। 5. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती समस्याओं के कारण महेंद्र सिंह (राजस्थान के निवासी) का विवाह समारोह रद्द कर दिया गया क्योंकि लड़की पाकिस्तान की थी और बरात पाकिस्तान जानी थी। शादी की सारी...

Holi (The Festival of "Fear") - होली (डर का त्योहार)

Image
होली - बचपन से यही सुनाई दिया कि होली रंगों का त्यौहार है। इस दिन लोग ख़ुशी ख़ुशी एक दूसरे को रंग लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की बधाईयां देते हैं। कईं बार यही वाक्य परीक्षा में होली के निबंध लिखते समय लिखा जाने वाला मूल वाक्य होता था। परन्तु सच्चाई इससे बिलकुल अलग थी। आजकल होली एक "डर का त्यौहार" बन गया है। अब रंग तो लगाए जाते हैं परन्तु केवल परेशान करने के उद्देश्य से। रंग भी ऐसे ऐसे की इंसान के मुख से अगले 1 हफ्ते तक न उतरे। यह सब शुरू होता है होली के 2-3 हफ्ते पहले से। अब इंसान की नजर रास्ते पर नहीं अपितु ऊपर की इमारतों पे होती है कि न जाने कहाँ से कौन उस व्यक्ति की सुबह न ख़राब कर दे। सुना था होली सहमति और दो लोगों के स्वीकार के साथ खेला जाता है परन्तु अब आलम यह है की केवल दो क्षण की ख़ुशी के लिए लोग दूसरों का पूरा दिन ख़राब कर जाते हैं। ख़ुशी तो है परन्तु क्षणिक और दूसरे की ख़ुशी को छीनकर पाई हुई। बचपन में सुना की पहले के जमाने में फूल और केवल प्राकृतिक रंगों से होली खेली जाती थी परन्तु आज फूल केवल Valentine's Day पर बिकते है और होली में इस्तेमाल होने वाले रंग हानिकारक रसा...

Amazing & Strange Facts Part 2 (अजब - गजब खबर Part 2)

Image
1. डायसन कंपनी ने "डायसन प्योर - हॉट एंड कूल" नाम से एक नया एयर प्यूरीफायर पेश किया है जो एक साधारण एयर प्यूरीफायर की तुलना में 3 चीजें कर सकता है। यह हवा को शुद्ध कर सकता है और इसके साथ ही आपकी जरूरत के अनुसार कमरे को ठंडा या गर्म भी कर सकता है। इस प्यूरीफायर की कीमत 52,900 / - रूपए है, जिसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं।  2. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रेमी जोड़ा हैदराबाद मेट्रो स्टेशन के एक मेट्रो लिफ्ट में चुंबन कर रहा था। वीडियो लिफ्ट की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से रिकॉर्ड की गयी थी। 3. “गुरुद्वारा बंगला साहिब” के नीचे एक विशाल दान पेटी है जिसमें दान और अन्य धनराशि आती है। गुरुद्वारे में चढ़ाई गयी धनराशि सीधा इस कमरे में जाकर गिरती है। रकम इतनी बड़ी होती है कि पैसे गिनने के लिए सप्ताह में दो बार इस कमरे को खोला जाता है। यह कमरा आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं के साथ अत्यधिक संरक्षित और सुरक्षित है। 4. हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में, एक डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट के अंदर चाकू छोड़ दिया। उस समय महिला को यह पता नहीं चला...

Amazing & Strange Facts Part 1 (अजब - गजब खबर Part 1)

Image
1. नई दिल्ली - पिछले 5 वर्षों के दौरान, भारत के प्रधानमंत्री को कई लोगों, संगठनों और संस्थाओं से कईं उपहार मिले। पिछले महीने (जनवरी 2019 में) इन उपहारों की नई दिल्ली में अलग-अलग कीमतों में नीलामी की गई थी। इनमे से एक लकड़ी की बाइक 5,00,000 / - में बिकी थी। 2. पंजाब - लोग अक्सर कुछ ऐसा करते हैं जो सामान्य लोगों के लिए कल्पना से परे होती हैं। एक ऐसा ही वाकिया पंजाब में हुआ। एक महिला ने अपने भाई को अपने पति के रूप में पंजीकृत किया (केवल कानूनी कागजात में, वास्तव में नहीं) केवल ऑस्ट्रेलिया का निवासी वीजा प्राप्त करने के लिए क्योंकि उसका भाई पहले से ही ऑस्ट्रेलिया का निवासी है। इस कृत्य में पूरा परिवार शामिल था। 3. भारत - "ईशा अंबानी और आकाश अंबानी, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बच्चे आईवीएफ (टेस्ट ट्यूब बेबीज़) की मदद से पैदा हुए थे" - इस रहस्य का खुलासा ईशा अंबानी ने एक प्रसिद्ध पत्रिका के साक्षात्कार के दौरान किया। मुकेश और नीता अंबानी की शादी के 7 साल बाद दोनों का जन्म हुआ था। 4. महाराष्ट्र - महाराष्ट्र के एक स्कूल में मिड-डे-मील में सांप पाया गया। सांप "खिचड़...

Beautiful Story of Attraction - नेत्रों का प्रेम जाल !

Image
मैंने कभी मदिरापान तो नहीं किया पर पता नहीं उसकी आँखों में ऐसा क्या छुपा था ! मैंने कभी सोचा नहीं शीतपहर की वो सामान्य प्रातः इतनी ऊर्जामय होगी। सदैव की तरह दफ्तर का समय हुआ था। घर से निकला। घर में किसी बात से खफा था और जाते समय सड़क की वो पथरीली जमीन मेरे आतंरिक क्रोध की परीक्षा ले रही थी। ऊपर से वाहन का समय पर न आना, समय पर दफ्तर न पहुंच पाने की चिंता को उर्जित किये जा रहा था। ईश्वर की कृपा से वाहन का आगमन समय पर हुआ। सीट भी मिल गयी। जैसे ही अपने स्थान में मैंने आसन ग्रहण किया वैसे ही मैंने संगीत यन्त्र निकलकर अपने कानों में संगीत की मधुर ध्वनि से अपनी चिंताओं और क्रोध को शांत करने का प्रयत्न किया। फिर वो घटना घटित हुई जिसके रोज घटित होने का आज तक मुझे सदैव इंतजार रहता है। एक ऐसी भावना ने ह्रदय में घर किया जो अपूर्व थी। उस सुन्दर काया की एक झलक मेरे उस क्रोध और चिंता को ऐसे निगल कर शांति प्रदान कर गयी जिस तरह समुद्र मंथन में निकला विष भोलेशंकर ने निगल कर देवताओं को शांति प्रदान की थी। कान में संगीत के बोल निःशब्द पद गए। सडकों से निकली वाहनों की ध्वनि सुनाई नहीं दे रही थी।...

Problem to Being an Older Brother - बड़े भाई की व्यथा !

Image
(चेतावनी - दिल दहला देने वाले तथ्यों का अनावरण अत्यंत मर्मभेदी शब्दों के द्वारा किया जा रहा है यहां पर, कृपया बड़े भाई लोग अपनी भावनाओं पर संयम रखकर आगे पढ़ना शुरू करें)  बड़ा भाई ! कहते हैं यह वो प्राणी है जिसे पिता का दायां हाथ माना जाता है। कहने को तो यह बड़ा है परन्तु इससे ज्यादा बेबस घर में कोई नहीं होता। आज आपको बताने जा रहें हैं ऐसे ऐसे किस्से और घटनाएं जिससे हर बड़े भाई को होकर गुजरना पड़ता है। 1. यह शख्स तब तक तक निगाह में रहता है जब तक घर में छोटा भाई या बहन नहीं आ जाते। उसके बाद इसका वो हाल होता है जैसे एक स्मार्टफोन में Calling की सुविधा का हो जाता है जिसका महत्व तो बहुत है पर सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही इसकी याद आती है। (पर अपना टाइम आएगा .......................................... घंटा आएगा ! 2. जिम्मेदारी के नाम पर घर का सारा काम इसी से करवाया जाता है। सब्ज़ी लेकर आना, आटा लाना, रोते भाई को शांत करवाना। शुरू शुरू में तो वो भी यह सोचकर करता है की लोग उसकी इज्जत और उसके काम की सराहना कर रहे हैं पर बाद में पता चलता है की वो केवल एक नौकर बन कर रह जाता है। छोटा भाई कुछ करेगा...