BOSS V/S EMPLOYEE


आज आपको कुछ बातें बताते हैं  जो कुछ मजेदार difference बताएगी  Boss और Employee के बीच ।

1. अगर बॉस सुबह 10 की जगह 12 बजे भी आफिस आये तो कोई बात नही पर अगर आप 10 बजे से 2 मिनट भी लेट  हो गए तो आपकी खैर नही । रौब है भाई अपना अपना ।
2. आफिस में अगर बॉस का फ़ोन बजे तो वो चिल्ला चिल्ला कर बाते करता है 2-2  घंटे तक और अगर आपने धीरे  धीरे से 2 मिनट भी किसी से बात कर ली तो फिर जो होगा वो बयान करना मुश्किल है चाहे आप Client से ही क्यों न बात कर रहे हो ।
3. Boss आफिस में आकर 2 घंटे के लिए भी कही Personal काम  के लिए चले जाए तो आप कुछ कह नही सकते पर अगर आपने बाथरूम में 2 से 3 मीनट ज्यादा समय लगाया तो फिर ......!!!!!!!
4. Boss का जन्मदिन । जिसने wish कर दिया वो बच गया और जिसने नही किया तो सोच लो उसका Increment  गया ।
5. Boss के घरवाले कभी आफिस में आ जाएं तो कोई बात नही पर अगर हमारे रिश्तेदार या अपने कोई खाना भी लेकर आये तो हमे दस बातें और सुना दी जाती है ।
6. Salary देने के समय बॉस को सांप ऐसे सूंघ जाता है जैसे वो जानता ही नही की हम उनके Employee हैं ।
7. अगर Boss के निकलने से पहले आफिस से निकले (चाहे टाइम ही क्यों न हो गया हो) तो समझो अगले दिन तुम्हे overtime जरूर करनी पड़ेगी ।
8. Salary कब देनी है, Increment कब करना है येह चाहे याद रहे ना रहे पर Salary में से Advance Salary कब काटनी है ये बॉस को पूरे महीने याद रहती है ।
9. सुबह सुबह अगर Boss को Good Morning wish नही किया तो उसका दिन अच्छा जाए या न जाये पर तुम्हारे दिन के हाल का कुछ कहा नहीं जा सकता !
10. और एक अंतिम बात, अगर कभी Boss तुमसे प्यार  से बात करे तो समझ जाना कि आज तुम्हारी अच्छे से बली चढ़ाई जाएगी जिसमें फायदा किसी और का होगा ।
(नोट:- केवल मनोरंजन के उदेश्य  के लिए लिखा गया लेख )

Comments

Popular posts from this blog

Had Someone Heard This - क्या किसी ने यह सुना है !

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

School v/s College