आपका महत्व - महत्वपूर्ण है ।

I Phone X
एक ऐसा फ़ोन जिसे आज हर कोई अपना कहना चाहता है । अपने हाथ मे लेना चाहता है ।
पर क्यों ?
कभी सोच है कि सिर्फ एक फ़ोन के लिए इतनी दीवानगी कैसे और कहा से आई !
चलिए बताते हैं ।
सबसे बड़ी बात I phone ने अपने Products की गुणवत्ता को कभी कम होने नही दिया।  क्योंकि हमने बाँकी कंपनियों के प्रोडक्ट्स के नुकसान होने, फटने के बारे में सुना है पर I Phone में उसकी गुणवत्ता उसे मजबूती प्रदान करती है जो उसके प्रोडक्ट्स को उच्चतम कोटि की सुरक्षा प्रदान करते है । और यही चीज मायने रखती है । 
चाहे आप गंदे से गंदे भोजन को भी बहूत सुंदर सजा कर परोसें तो शायद पहला निवाला खाने से पहले आपको वो अच्छी लगेगी पर उसका स्वाद ऐसा होगा कि आप शायद भविष्य में कभी उस चीज को खाएं भी नही पर अगर खाना अच्छा न भी दिखे पर एक बार जिसने उसे चख लिया वो सबको उसके बारे में बताएगा फिर सब उस बेस्वाद से भोजन में भी सुंदरता ढूंढते लगते है ।
निष्कर्ष येह निकलता है कि अगर आपकी चीज अच्छी  है तो आपको किसी बाहरी आडम्बर की आवश्यकता नही है उसकी काबिलियत को परखने में ।
तो जैसे हो वैसे रहो । दूसरो की नकल के बजाए अपना कुछ अलग करो । एक न एक दिन लोग तुम्हारे हुनर और काबिलियत की तारीफ जरूर करेंगे।
विज्ञापन वही करते है जिसकी चीज़ें नही बिकती पर अगर गुणवत्ता हो तो बिना विज्ञापन के भी वस्तु आसमान को छू जाती है ।
यही चीज I Phone के साथ है ।
इस Post में I Phone के जरिये मैं जो समझाना चाहता था वो मैने समझा दिया । समझने वाले समझ भी गए ।
आगे आपकी इच्छा । 

Comments

Popular posts from this blog

Had Someone Heard This - क्या किसी ने यह सुना है !

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

School v/s College