एक दर्दनाक कहानी !
घोर सर्दी का मौसम था
रोज की तरह वो सुबह 6 बजे उठा ।
पिछली रात को बुखार होने के कारण उसे कुछ कमजोरी हो रही थी पर हालात काफी बेहतर लग रहे थे ।
उसने ब्रश किया , हल्का हुआ और नहाने के लिए चल दिया । हमेशा की तरह उसकी माँ उसके लिए पानी गर्म करके रख देती थी ।
पर आज उसके साथ कुछ ऐसा होने वाला था जिसका उसे कोई अंदाज नहीं था । एक ऐसी घटना घटने वाली थी जिसे वो पूरी जिंदगी नहीं भूलने वाला था ।
वो नहाने बाथरूम में गया । कपड़े उतारे और Shower On किया ।
और बस वही हुआ जिसका डर था .......
अचानक से रात का ठंडा पानी , बहुत ठंडा पानी उसके शरीर पर फैल गया ।
वो चिल्लाया , बौखलाया पर कर कुछ नही सका क्योंकि वो पूरी तरह नग्न अवस्था मे था । बाहर आ नही सकता और अंदर सर्दी में ठंडा ठंडा पानी उसकी जान ले रहा था ।
किसी तरह जल्दी जल्दी वो कपड़े पहनकर , बिना नहाये बाहर आ गया । चेहरे पर एक डर, खौफ और माँ से गरम पानी न करने का गुस्सा था ।
इस घटना ने उसके जीवन पर बहुत असर किया । बेचारा 17 दिनों तक नहीं नहाया ।
18 वें दिन जब घर मे कुछ महक आने लगी तो उसको जबरदस्ती 4 लोगों के द्वारा पकड़कर नहलाया गया ।
पर आज भी सर्दी हो या गर्मी जब भी वो नहाने जाता है वही घटना उसे दोबारा याद आती है जिसे याद करके वो सहम सा जाता है और अब वो नहाने से पहले हमेशा अपनी छोटी उंगली से पानी का तापमान माप कर ही आगे कदम बढ़ाता है ।
.................
उम्मीद है आपको इस कहानी से कुछ सीख मिली होगी की सर्दियों में नहाने के बारे में न सोचें नही तो आपके साथ भी यह हो सकता है । जल बचाओ जीवन बचाओ ।
कृपया इस Blog को ज़्यादा से ज़्यादा Share करे ताकि हम आपके लिए भविष्य में ऐसी ही रोचक कहानी लाते रहें ।
धन्यवाद ।

Comments
Post a Comment