लोग तो कुछ भी बोलेंगे !



किसी ने कहा कि अमीर होने और ज्यादा पैसे आने से आदमी की नियत और व्यवहार बदल जाती  है।
किसी ने हमारे बारे में भी यही कहा हुआ हमने सुन लिया ।

फिर मैंने मन ही मन मे सोचा :-

1. क्यों मैं  आज भी बडों से मिलते समय उनके पैर छूता हूँ ?

2. क्यों मैं आज भी अपने से छोटे बच्चों और व्यक्तियों से मिलता हूं तो प्यार से बात करता हूँ?

3. क्यों मैं आज भी गरीबों और लाचारों की मदद करता हूँ ?

4. क्यों मैं  आज भी बस में Non-Reserved सीटों को भी महिलाओं और बच्चों के लिए खाली कर देता हूँ ?

5. क्यों मैं आज भी रात को 12 बजे भी कोई फ़ोन करे तो बिना सोचे समझे उनकी मदद के लिए पहूँच जाता हूँ ?

6. क्यों मैं इतना पैसा होने पर भी अकड़ के बात नही करता ?

7. क्यों मै आज भी अपने बच्चों को धार्मिक कथाएँ, जातक शिक्षा और सामाजिक ज्ञान जैसी ज्ञानवर्धक और 
अपनी जड़ों से जुड़ा ज्ञान देना चाहता हूँ?

8. क्यों मैं खाली समय मे पार्टी न करके अपने लोगों से मिलना चाहता हूँ ?

अगर ज्यादा पैसे आने से यह सब बदलाव आते हैं तो आने दो ।
लोगों की तो आदत है कहना।
किसी को आपके किये हुए 100 अच्छे काम नही दिखेंगे , उन्हें तो बस वो एक गलती दिखती है जो आपसे  गलती से हो जाती है ।

खुद में भरोसा रखो, वही करो जिसमे आपकी और सबकी भलाई हो , चाहे कोई कुछ भी कहे ।

Comments

Popular posts from this blog

Had Someone Heard This - क्या किसी ने यह सुना है !

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

School v/s College