दिखावा करने वालो की अनोखी दुनिया !!



आज तक मुझे बहुत तरह के लोग मिले , कुछ अच्छे , कुछ बुरे , कुछ दिलचस्प और कुछ बहुत बोरिंग पर सबसे ज्यादा वो लोग मिले जिन्हे दिखावे की जिंदगी जीने में बहुत मजा आता है .


ऐसे लोगों की दिखावा करने की आदत इतनी गन्दी होतो है की कभी कभी अगर वो सच भी कहते हैं तो लगता है की झूठ बोल रहे होंगे .

और हाँ ऐसे लोग होते भी बहुत रोमांचक हैं।

आप भी कईं  बार  ऐसे लोगों से मिले होंगे।  चलिए अपने कुछ ऐसे ही मजेदार किस्से बताता हूँ .

१. दिखावा करने वाले सबको बताते फिरेंगे की मैंने यह चीज  विदेश से खरीदी है वो भी बहुत महंगी, बाद में थोड़ी तफ्तीश करो तो पता चला की यह सामान तो बुध बाजार में 500 Rs में चार चार मिलते हैं।

२. सबसे कहते है की हम तो कभी भी बाजार की चीजें नहीं खाते, ऐसी चीजें बहुत नुकसानदेह होती हैं पर बाद में वही लोग गली के नुक्कड़ में पानीपूरी वाले से एक्स्ट्रा पानी के लिए लड़ते हुए दिखते  हैं।

३. बच्चे भी इस मामले में कम नहीं होते, महंगी महंगी चीज ला कर कहेंगे की मेरे पापा ने स्पेशल फॉरेन से आर्डर करवाकर मंगवाया है पर सच्चाई यो तब निकलती है जब वही चीज क्लास के सारे बच्चे लेकर आते हैं फिर जाकर वो बच्चा सोच में पड़  जाता है की सालो को उस चोर बाजार के बारे में पता कैसे चला ?

४. लड़कियों के भी अपने अलग नखरे हैं , अपने बॉयफ्रेंड से कहेंगी की Pizza Hut ले जाओ , MC Donalds ले जाओ पर असली स्वाद तो उन्हें शर्मा जी चाट भण्डार में ही आता है।

५. अलग अलग शहर वालों का भी अपना अपना अलग Swag होता है , पुरे साल अपने शहर की तारीफ़ करते रहेंगे पर हमेश घूमने के लिए दूसरे शहरों में ही जाएंगे , कमाल है।

६. उन लोगों को सलाम है जो बड़ी छाती ठोककर कहते हैं की हम पुरे शाकाहारी हैं पर इन्ही में से कुछ लोग ऐसे भी निकलते हैं जिनको यह लगता है की अंडा मांसाहारी  भोजन नहीं है इसलिए खा लेते हैं।

७. वो दोस्त भी कुछ कम नहीं होते जो परीक्षा से पहले बोलेंगे कि  मुझे सब आता है तू टेंशन मत ले, मैं  तुझे सब बता दूंगा पर एग्जामिनेशन हॉल में वही लोग इधर उधर दूसरों की शीट में झांकते पाए जाते हैं। 

 ..................................................................................................................................................................

अगर आपको भी यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों में शेयर करना न भूलें।   

Comments

Popular posts from this blog

Had Someone Heard This - क्या किसी ने यह सुना है !

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

School v/s College