हाय! यह दर्द !!!!



कईं बार आपके साथ ऐसे कईं हादसे हुए होंगे जो आपके रुचि के अनुकूल नहीं होते और जो आपको बहुत  कष्ट देते हैं।

आज हम आपको बतायेंगे ऐसे ही कुछ तथ्य जिसे आप अपनी जिंदगी में होने देना नहीं चाहते या जो आपको बहुत दर्द देते हैं।

चिंता मत करिये, यह केवल एक मनोरंजक लेख है, आप बोर नहीं होएंगे।

१. कभी बहुत तेज पेशाब आया हो और उसके भी ऊपर किसी ने आपके मूत्राशय में हाथ रख दिया या आपकी टाइट पेण्ट की वजह से वहाँ  पर प्रेशर पड़ा हो , कसम से इतना दर्द होता है की लगता है बस अब यहीं निकल जायेगी।

२. नाखून के पिछले हिस्से से कभी एक छोटा सा चमड़ा निकला  है कभी ? जो जलन अनुभव होता है वो मैं  कभी नहीं भूल सकता।

३. उंगली के नाखून में पिन घुसी है कभी ? जान निकल जाती हैं और तो और यह दर्द २-३ हफ्ते तक चैन से रहने नहीं देता।

४. अब कुछ अलग, केवल लड़के इस बात को समझ सकते हैं की जब पेण्ट की चेन खोलते समय ज़िप में नुन्नू फँस जाए।  रूह कांप जाती है रे बाबा। और कभी खेलते समय वहां पर बॉल लगी है।  ओ.... हो.... हो....

५. अगर पेट दर्द हो, दस्त लग रहे हों , उसी समय अगर पाद आ जाए और साथ में वायु प्रवाह होने वाली हो उसी समय वायु के साथ कुछ और निकला है?

६. आजकल का नया दर्द , कभी पापा ने तुम्हारा फ़ोन चेक किया है और गलती से उनके सामने तुम्हारी ब्राउज़िंग हिस्ट्री खुल जाए और पापा को उसमे पढ़ाई के वेबसाइट की लिंक्स की जगह कुछ और मिले।

७. कभी गलती से मिर्च से लगे हुए हाथों से आँखों को मसला है।

८. एक दर्द ऐसा भी , जिसको तुमने सच्चे दिल से प्यार किया (एक तरफ़ा) , जिसको पाना ही तुम्हारा अहम् लक्ष्य था और जिसके साथ तुम अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते थे, उसी ने आकर आपको रक्षाबंधन के दिन प्यारे भैया कहकर राखी बाँधी है ?

९. कभी टीचर ने उँगलियों के बीच में पेंसिल रखकर उंगलियों को दबाया है ? सच कहता हूँ , बहुत दुखता है भाई।

१०. कभी जो गलती भाई या बहन ने करि हो उसके बदले आपको डंडे पड़े हों तो भाई जाओ बहुत दर्द सहन किया है तुमने।

 ...................................................................................................................................................

अगर आप भी कभी ऐसे दर्द से रूबरू हुए हैं तो अपने Experiences Comment Section में जरूर  Share करें।
और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो कृपया अपने दोस्तों के बीच शेयर करना न भूलें।
धन्यवाद।

Comments