ये हैं असली खतरों के खिलाड़ी !!
आज आपको कुछ ऐसे
खतरों के खिलाड़ियों से मिलवाते हैं जिनके कारनामे पढ़कर आप भी हैरानी में पढ़ जाओगे और सोचोगे की ऐसा
कैसे कर लेते हैं यह लोग।
१. आजकल के युग
में जिस व्यक्ति के फ़ोन में Tempered Glass नहीं लगा और जिसके फ़ोन के पीछे कोई Back Cover न हो वही होता है असली खतरों का खिलाड़ी।
२. जो व्यक्ति
बैंक में भी जाते समय अपना पेन खुद लेकर जाए वो होता है असली खतरों का खिलाडी
क्यूंकि हम में से हर कोई जानता है की अगर बैंक में अपना पेन लेकर नहीं गए तो मान
लो 10 Minute के काम के लिए 1 घंटे पक्का लग जाने हैं।
३. शादियों का समय
हो और मेरे जैसा बंदा जिसके पास शादी में पहनने के कपडे भी न हो। दूसरों से कपडे
मांगकर 4 दिन बाद जो कपडे सही सलामत लौटा दे वो होता है असली खतरों का खिलाडी।
४. 9 बजे ऑफिस पहुंचना है। आधे घंटे बाद आयी बस की हालत और फिर भी जो उसमे चढ़ जाए। उन
बहुत सारे बाजुओं की सुगंध को झेलते हुए सफर करने वाले को कहते हैं असली खतरों का
खिलाड़ी।
५. गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग जाना ही एक चुनौती है। 10 - 10
थैले एक एक हाथ में लटकाकर स्वयं खुद का भी बैलेंस बनाये रखने वाले को कहते हैं
खतरों का खिलाडी और अगर गलती से पापा ने देख लिया तो जो दर्द घर में झेलता हैं वो
है असली खिलाडी।
६. 3 घंटे की परीक्षा। ढाई घंटे में कुछ लिखा नहीं फिर जो आधे घंटे में हाथ चलते
हैं उसकी रफ़्तार को प्रकाश वर्ष से भी नहीं नाप सकते । इस आधे घंटे में भी जो
परीक्षा पूरी खत्म कर ले वो होता है असली खतरों का खिलाडी।
७. फ़ोन में कुछ
वैसी फिल्म देख रहे हो। पापा अचानक रूम
में आ गए और फिर जो उन 2 seconds में जो फ़ोन की सारी History Delete करके पढ़ाई का
नाटक करके पापा को विश्वास दिला दे की वो सच में पढ़ाई कर रहा था तो वो होता है
असली खतरों का खिलाडी।
८. बिना लाइसेंस
के मोटरसाइकिल चला रहे हो। अचानक सामने
ट्रैफिक पुलिस ने देख लिया। उस समय जो
ट्रैफिक पुलिस से बच के निकल जाए वो भी बिना बाइक का नंबर दिखाए तो वो होता है
खतरों का खिलाडी।
९. शादी में खाना
खा लिया। यह तो सब कर सकते हैं , पर असली खिलाडी तो वो है जो खुद खाना खाकर भी किसी को बिना पता चलने दिए खाना
पैक करवा के घर भी ले जाए। ऐसे लोगों को मेरा सलाम हैं।
१०. Speed Breaker की उस थोड़े से टूटे हुए हिस्से से बाइक को बिना किसी
परेशानी के निकाल लेना असली खतरों के खिलाड़ी की पहचान होती है।
............................................................................................................................................
अगर आप भी ऐसे ही किसी खतरों के खिलाड़ी को जानते हैं तो उनमे यह पोस्ट शेयर जरूर करें।
Comments
Post a Comment