चाय का नशा !!

चाय !!
एक ऐसी चीज जो पिछले कईं दशक से हवा की तरह फ़ैल रही हैं। जिसका नशा सबको पागल कर रहा है। 

अंग्रेज अपने मुनाफे के लिए चीन से चाय लाते थे पर उनको क्या पता की अगले 100 वर्षों में भारत इसका आदि हो जाएगा।

आजकल हर कोई चाय का दीवाना है।  बच्चा हो या बूढा , आदमी हो या 
औरत सब इसके पीछे पागल हैं।  

घर में मेहमान आये, चाय।
इंडिया मैच जीत गयी।  खुश हो, तो चाय।
मैच हार गयी। दुखी हो, तो चाय।

पर इसका असली मज़ा तो बारिश में आता है जब बारिश की बूंदों की ठंडक का अहसास करते हुए आप अदरक वाली चाय और पकोड़े का मज़ा लेते हो।

इस अहसास  का कोई विकल्प इस दुनिया में मौजूद नहीं है। 
सर्दी का वो दिन जब सुबह बिस्तर में आपकी अर्धांगिनी आपको गरमा गरम चाय के साथ नाश्ता परोसे तो बस मजा ही आ जाता है। 

कुछ लोग तो चाय के इतने आदि होते है की इनको अगर नाश्ते में, दोपहर और रात के भोजन में भी खाना न देकर चाय भी दे दो तो ये कुछ नहीं बोलेंगे। 

पर चाय के कुछ फ़ायदे भी हैं :- 

१) इससे आलस दूर होती है। 
२) नींद आपको ज्यादा परेशान नहीं करती। 
३) डायबिटीज नियंत्रण के लिए लाभदायक है। 
४) सर्दी में कमी करने के लिए। 
५) वजन कम करने के लिए - Green  Tea .
६) हैंगओवर रोकथाम के लिए इत्याेदि।  

अब आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान ने चाय को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी बता दिया है। 

यह बात ध्यान में जरूर रखें की हर चीज की अति या अत्यधिक मात्रा में सेवन स्वस्थ्य के लिए हानिकारक होती है। 

तो बस चाय पीते रहिये और हाँ पिलाते भी रहिये। 

एक और बात , अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो चाय पीते पीते इसे अपने दोस्तों में शेयर करना न भूलें। 

Comments

Popular posts from this blog

Had Someone Heard This - क्या किसी ने यह सुना है !

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

School v/s College