खुशियों भरी जिंदगी नहीं सामान्य जिंदगी में खुशियां ढूँढो !
रोज की तरह वही घिसी पिटी जिंदगी का सामान्य सा चक्र जीते जीते तुम बोर नहीं हो जाते ?
कब तक ऑफिस से घर और घर से ऑफिस का ही चक्कर लगाते रहोगे , जिंदगी में कुछ मसाला लाओ ?
यही बातें कईं लोग मुझसे रोज कहते हैं।
तो फिर मेरा जवाब क्या होता है ?
सुबह सुबह 6 बजे उठकर योग करता हूँ जिससे मेरा तन स्वस्थ रहता है और जो मुझे कईं बीमारियों से बचाता भी है।
अखबार पढ़ना , समय से नहाना, नाश्ता करना , माता पिता के साथ समय बिताना, बच्चों को स्कूल छोड़कर आना और पत्नी के साथ प्यार भरी बातें करना मेरे मन को प्रफुल्लित करता है।
एक ख़ास बात, मैं कभी काम की चिंता घर नहीं लाता और घर की चिंता को काम के समय हावी नहीं होने देता।
9 बजे आराम से ऑफिस के लिए निकल जाता हूँ। माता पिता का आशीर्वाद और पत्नी से Goodbye Kiss लेकर।
रास्ते में ऐसी कईं चीजें मिलती हैं जो कभी ख़ुशी देती तो कोई चीजें जिंदगी की चुनौतियों से लड़ने की शिक्षा और हिम्मत देती हैं।
रास्ते में रोज उन छोटे छोटे Puppy's को खेलते देखना, सब्जी वाले का अलग अंदाज में चिल्लाकर सब्जी बेचना, प्ले स्कूल में बच्चो की किलकारियों की आवाज, रास्ते में पड़े नीम के बीजों की महक इन सबका मजा लेते हुए जाता हूँ मैं।
ऑफिस में दोस्तों से बातें करना , अपनी बाते बताना और उनकी बातें सुनना यह सब चीजें काम में मेरा मन लगाए रखती हैं। हाँ , कभी कभी मनमुटाव होते हैं पर वो चीजें भी कुछ सिखाकर जाती हैं।
शाम को 6 बजे ऑफिस से निकलकर घर जाने की ख़ुशी का अहसाह ही कुछ अलग होता है। घर :- वहाँ , जहां अपने रहते हैं।
घर में बच्चे पापा का इंतजार कर रहे होते हैं। उनके हाथ में मिठाई देना और उनके चेहरे पे वो ख़ुशी और संतुष्टि देखकर दिनभर की थकान मानो जैसे कहाँ गायब हो जाती है।
माता पिता की साथ अपनी बाते शेयर करना और पत्नी की रसोई में मदद भी करता हूँ।
पड़ोसियों से बातें करना और आस पास का हाल चाल पूछना भी बहुत जरूरी होता है। क्यूंकि हम एक सामाजिक प्राणी हैं। कोई अकेले नहीं रह सकता। साथ में रहने से एकता और खुशियां दोनों आती हैं।
पूरे परिवार के साथ बैठकर भोजन करना नसीब वालो को ही मिलता है।
छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने जाने की बेसब्री और उस दिन का इंतज़ार का मज़ा।
Job Security, परिवार और रिश्तेदारों का साथ मेरे जीवन जीने का आधार हैं।
मैं अपनी ऐसी जिंदगी से अत्यंत खुश हूँ।
यही मेरा जवाब होता है जब कोई मुझसे ऊपर लिखे सवाल पूछता है।

अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो शेयर करना न भूलें।
धन्यवाद।
Comments
Post a Comment