एक अलग तरह का Valentine Day !!

14 February - Valentines Day !!

प्यार करने वालों का दिन। 

कुछ लोग इस प्यार को सिर्फ जवान लड़के-लड़की के बीच में जोड़कर देखते हैं। 

पर अगर इस दिन को इतने धूम धाम से ही मना रहे हो तो क्यों न उन लोगों को भी इसमें जोड़ लिया जाए जिनसे हम प्यार करते हैं , जिसकी हम क़द्र करते हैं और जो हमारे लिए सर्वोपरि हैं।  

और वो लोग कोई भी हो सकते हैं जैसे :- माता , पिता, भाई , बहन , दोस्त आदि। 

इनको भी उस प्यार का अहसास कराओ जो तुम उनके प्रति करते हो।  

माँ को एहसास दिलाओ की आपसे ऊपर कोई नहीं।

पिता को अहसास दिलाओ की आपके परिश्रम और आपके संस्कार मेरी साँसों  के बंद होने के बाद भी अमर रहेंगे। 

बहन को अहसास दिलाओ की तेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है और एक तू ही है जिसने बुरे वक्त में मेरा कभी साथ नहीं छोड़ा जो मैं कभी नहीं भूलूंगा। 

भाई को अहसास दिलाओ की अगर तू नहीं होता हो शायद मेरी जिंदगी बेरस होती।  तूने अपनी आधी जिंदगी मेरे नाम कर दी जिसका कोई मोल नहीं है। 

दोस्त को अहसास दिलाओ कि मेरे दुःख के समय में जो बातें मैं अपने परिवार को भी नहीं बता पाता , उन सुख दुःख के पलों में तूने मेरा साथ दिया।  तेरे जैसा दोस्त सबको मिले।  

इसी तरह आप भी इस दिन को उन सभी को समर्पित करो जिन्होंने आपकी जिंदगी में अपना अमूल्य योगदान दिया हो जिससे आपकी जिंदगी को एक नया आयाम मिला हो।  

तो आप सभी तो हमारी टीम की तरफ से Happiest Valentines Day 2018. 


अगर समय मिले तो  इस पोस्ट को शेयर करना न भूलें। 

Comments

Popular posts from this blog

Had Someone Heard This - क्या किसी ने यह सुना है !

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

School v/s College