Her Memories - उनकी यादें ! (Poem)

* अक्षरों को सोचा किसी माध्यम में
गढ़ दूं!
अपने अंतरतम को किसी साँचे में 
मढ़ दूं!
* शायद नियती में यही लिखी थी
उसे भी एक दिन जाना पड़ा
जिसके साथ मैंने अपनी वृद्धावस्था देखी थी।
* हर बहती अश्रु में अब बस उसी की
यादों का फसाना है
आँसु भी अब उसकी यादों को
जिंदा रखने का एक बहाना है।
* जो कल एक हिस्सा थी
जिससे सात जन्मों का अनुबंध रचा था,
आज वो बस एक किस्सा है।
* सुगंध के बिना अब
इस चन्दन का क्या महत्व है
केवल एक आम काया है,
ऊपर के संसार के कटु और मर्मभेदी
शब्दों के वारों का साया है।
* ईश्वर में मांगी एक दुआ मैंने
किसी तरह मिला दे उसे,
चाहे ख्वाब में हो या यादों में
या बुला ले ऊपर ही मुझे।
या ऊपर ही बुला ले मुझे।।

Comments

Popular posts from this blog

Had Someone Heard This - क्या किसी ने यह सुना है !

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

School v/s College