Problem to Being an Older Brother - बड़े भाई की व्यथा !

(चेतावनी - दिल दहला देने वाले तथ्यों का अनावरण अत्यंत मर्मभेदी शब्दों के द्वारा किया जा रहा है यहां पर, कृपया बड़े भाई लोग अपनी भावनाओं पर संयम रखकर आगे पढ़ना शुरू करें) 

Two Men in Suits Posing

बड़ा भाई ! कहते हैं यह वो प्राणी है जिसे पिता का दायां हाथ माना जाता है। कहने को तो यह बड़ा है परन्तु इससे ज्यादा बेबस घर में कोई नहीं होता।

आज आपको बताने जा रहें हैं ऐसे ऐसे किस्से और घटनाएं जिससे हर बड़े भाई को होकर गुजरना पड़ता है।

1. यह शख्स तब तक तक निगाह में रहता है जब तक घर में छोटा भाई या बहन नहीं आ जाते। उसके बाद इसका वो हाल होता है जैसे एक स्मार्टफोन में Calling की सुविधा का हो जाता है जिसका महत्व तो बहुत है पर सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही इसकी याद आती है। (पर अपना टाइम आएगा .......................................... घंटा आएगा !

2. जिम्मेदारी के नाम पर घर का सारा काम इसी से करवाया जाता है। सब्ज़ी लेकर आना, आटा लाना, रोते भाई को शांत करवाना। शुरू शुरू में तो वो भी यह सोचकर करता है की लोग उसकी इज्जत और उसके काम की सराहना कर रहे हैं पर बाद में पता चलता है की वो केवल एक नौकर बन कर रह जाता है। छोटा भाई कुछ करेगा नहीं, माँ को कुछ कह नहीं सकते और पिता जी ऑफिस गए हुए हैं। तो सारी जिम्मेदारी आती है बड़े भाई पर। काम करने से मना करेगा तो डांट भी खायेगा पर फिर भी अगले दिन काम इसी से करवाया जाएगा। (रोना आ गया लिखते लिखते)

3. इस प्राणी का अपने छोटे भाई से एक अटूट रिश्ता होता है जो झलकती है जब माँ - पिताजी घर से बाहर जाते हैं। इस प्रेम का सबूत माता पिता के आने पर प्रतक्ष्य होती है जब टीवी की स्क्रीन में छेद, छोटे भाई के सर में एक प्यारा सा घाव, दोनों के चेहरे पर खरोंच के निसान और सोफे के तार घर में बिखरे पाए जाते हैं।

पर, फिर भी बड़ा भाई ही पिटाई खाता है यह सुनते हुए की "इतना बड़ा हो गया पर फिर भी अकल नहीं है।"

(पर लड़ाई का कारण था क्या - बड़े भाई ने बोला था उसे प्यास लगी है, रसोई से पानी ले आ)

4. बचपन में बड़े भाई के छोटे कपडे, छोटे भाई को पहनने को दिए जाते है। पर कहते है न इतिहास स्वयं को दोहराता है। ज्यादार मामलों में यह देखा गया है की एक उम्र के बाद छोटे भाई की कद (Height) बड़े भाई से ज्यादा हो जाती है। (यह सर्वमान्य सत्य है, मेरे घर में भी) अब वही भाई अपने पुराने कपडे चुन चुन कर बड़े भाई को दान करते हुए दिखाई देता है। 

Two Children Standing Near Concrete Fence

अब आते हैं असली मुद्दे पर - जब बड़ा भाई छोटे भाई को अपने पुराने कपडे देता है तो उस समय सामाजिक छवि की कोई बात सामने नहीं आती। कोई ध्यान भी नहीं देता की छोटे भाई ने बड़े भाई के कपडे पहने है क्यूंकि तब हम छोटे होते हैं, हमारी चीजों पे लोग ख़ास ध्यान नहीं देते पर जब छोटा भाई अपने छोटे कपडे बड़े भाई को देता है तो यहाँ सामजिक सम्मान सामने आ जाती है।

यार ज़रा सोचो - बड़ा भाई अपनी प्रेमिका के साथ घूमने गया है और प्रेमिका को पता चले की वो अपने छोटे भाई के पुराने कपडे पहन कर आया है तो क्या होगा। इज्जत का तो द्रोपदी चीर हरण हो जाता है।

5. तेरा बड़ा होने का क्या फायदा - यह वो वाक्य है जो एक बड़े भाई को कदम कदम पर सुनना पड़ता हैं।

भाई को उसकी गलती में 2 झापड़ लगा दिए तो हर बार यही सुनने को मिलेगा की तेरे बड़े होने का क्या फायदा जब तू अपने से छोटे में हाथ उठाये।

तभी मन से एक आवाज उठती है - यही बात पिताजी को किसी ने नहीं सिखाई लगता है।

6. इसे सब कुछ पता होने अनिवार्य है। अगर एक बड़े भाई को कुछ नहीं आता तो इसका मतलब है उसके बड़े होने का कोई फायदा नहीं।

छोटा अगर कह भी दे की उसे यह सवाल का जवाब नहीं आता हो कहा जाता है की बड़े भाई से पूछ ले परन्तु अगर बड़े के कह दिया की उसे भी नहीं आता तो प्रलय आ जाता है। उसके बड़े होने पर शंका किया जाता है।

सबसे पहले पिताजी बोलेंगे - क्या करता है स्कूल में जब इतना सा सवाल भी नहीं कर सकता। जा मैं तेरी उम्र का था तब हर सवाल चुटकी में हल कर देता था।

मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ तो मैंने वही सवाल अपने पिताजी को दिया - पर समझ नहीं आया आज तक की अचानक उनको उस समय रात को 10 बजे नाइ के पास क्यों जाना पड़ा, कल ही तो बात कटवाए थे!

7. शादी - जिसकी जल्दी बड़े भाई से ज्यादा छोटे को होती है। बड़े भाई की शादी पहले सिर्फ इसलिए कर दिए जाते है ताकि छोटा भाई अपनी इच्छा जल्द से जल्द पूरी कर सके। हिन्दुओं में तो यह एक गंभी रसमस्य है।

बड़े भाई ने कहा की वो अभी शादी नहीं करेगा, वो पहले कुछ बनना चाहता है फिर करेगा पर घर वाले पीछे पड़ जाएंगे।

और हर बार वही घिसा पीटा शब्द सुनना पड़ता है - अगर तू अभी शादी नहीं करेगा तो बुढ़ापे में कौन बाप अपनी बेटी तुझे देगा। तूने नहीं की तो तेरा भाई भी शादी नहीं कर पायेगा।

बड़े ने कहा - तो कर दो पहले छोटे की।

फिर सुनने को मिलेगा - समाज क्या कहेगा की छोटे भाई ने बड़े भाई से पहले शादी कर ली।

अब बंदा करे तो करे क्या, शादी की तो भविष्य गया और नहीं की तो समाज सुना सुना कर मार डालेगा।

बस, आज के लिए इतना ही। नहीं तो सब बड़े भाई रोने लगेंगे। 

अगर आप भी उन सताये हुए बड़े भाइयों में से एक हैं तो इस लेख को अपने मित्रों में शेयर करना न भूलें। उन्हें अपनी दर्दनाक कथा इस लेख के माध्यम से बताएं।

बड़े भाइयों को बचाना जरूरी है नहीं तो यह भी बाघ की तरह विलुप्त होते की क़तर में आ जाएंगे।

इसी के साथ एक बड़ा भाई आप सभी से विदा लेगा है।

धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

Had Someone Heard This - क्या किसी ने यह सुना है !

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

School v/s College