Amazing & Strange Facts Part 1 (अजब - गजब खबर Part 1)

Man in Red Button Up Shirt

1. नई दिल्ली - पिछले 5 वर्षों के दौरान, भारत के प्रधानमंत्री को कई लोगों, संगठनों और संस्थाओं से कईं उपहार मिले। पिछले महीने (जनवरी 2019 में) इन उपहारों की नई दिल्ली में अलग-अलग कीमतों में नीलामी की गई थी। इनमे से एक लकड़ी की बाइक 5,00,000 / - में बिकी थी।

2. पंजाब - लोग अक्सर कुछ ऐसा करते हैं जो सामान्य लोगों के लिए कल्पना से परे होती हैं। एक ऐसा ही वाकिया पंजाब में हुआ। एक महिला ने अपने भाई को अपने पति के रूप में पंजीकृत किया (केवल कानूनी कागजात में, वास्तव में नहीं) केवल ऑस्ट्रेलिया का निवासी वीजा प्राप्त करने के लिए क्योंकि उसका भाई पहले से ही ऑस्ट्रेलिया का निवासी है। इस कृत्य में पूरा परिवार शामिल था।

3. भारत - "ईशा अंबानी और आकाश अंबानी, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बच्चे आईवीएफ (टेस्ट ट्यूब बेबीज़) की मदद से पैदा हुए थे" - इस रहस्य का खुलासा ईशा अंबानी ने एक प्रसिद्ध पत्रिका के साक्षात्कार के दौरान किया। मुकेश और नीता अंबानी की शादी के 7 साल बाद दोनों का जन्म हुआ था।

4. महाराष्ट्र - महाराष्ट्र के एक स्कूल में मिड-डे-मील में सांप पाया गया। सांप "खिचड़ी में पाया गया था। इस वजह से, उस दिन 80 छात्रों को भोजन नहीं मिल पाया।

Woman Lying on Bed Holding Smartphone

5. विमान में उल्लू - जेट एयरवेज के "बोइंग 777" हवाई जहाज के कॉकपिट में एक उल्लू पाया गया था।

6. चेन्नई - भारत का पहला रोबोट रेस्तरां "पोरूर", चेन्नई में खोला गया। रेस्तरां के रिसेप्शनिस्ट भी एक रोबोट हैं। ये रोबोट अंग्रेजी और तमिल भाषा में ऑर्डर लेते हैं।

7. ए आर रहमान - ए आर रहमान ने बताया कि उन्होंने ऑस्कर अवार्ड्स के मौके पर खाना नहीं खाया, क्योंकि वह मोटा नहीं दिखना चाहते थे।

8. ठाणे (महाराष्ट्र) - पुलिस ने ठाणे एक गिरोह को गिरफ्तार किया जिसने लगभग 105 कारें चोरी की थी।

9. महाराष्ट्र - मुंबई में, एक स्कूल बस चालक की मूर्खता और लापरवाही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे कि वह स्कूल बस चला रहा था, लेकिन गियर गायब थी और उसने गियर की जगह पर एक बांस का टुकड़ा लगा रखा था। जिसकी वजह से बस का एक्सीडेंट हो गया और दुर्घटना में बीएमडब्ल्यू कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

10. कोचीन मेट्रो में ब्रेस्ट फीडिंग पॉड्स बनाए गए हैं।

11. आनंद पर्वत (नई दिल्ली) - 4 नाबालिग लड़कों के एक गिरोह ने, कुदरत (जो नाबालिग है) नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी क्योंकि गिरोह का एक सदस्य एक लड़की को पसंद करता था लेकिन वह उस लड़की के साथ कुदरत की दोस्ती से भी नाराज था। वह उस लड़की को प्रेम करता था इसलिए उसने अपने 3 दोस्तों को बुलाया और ईर्ष्या और अहंकार के कारण कुदरत की धारदार चाकू से हत्या कर दी।

प्रदान की गयी खबरें विभिन्न श्रोतों से ली गयी हैं, अतः खबर की सत्यता की जांच करके ही इसकी विश्वनीयता पर पहुचें।

Comments

Popular posts from this blog

Had Someone Heard This - क्या किसी ने यह सुना है !

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

School v/s College