Amazing & Strange Facts Part 2 (अजब - गजब खबर Part 2)

1. डायसन कंपनी ने "डायसन प्योर - हॉट एंड कूल" नाम से एक नया एयर प्यूरीफायर पेश किया है जो एक साधारण एयर प्यूरीफायर की तुलना में 3 चीजें कर सकता है। यह हवा को शुद्ध कर सकता है और इसके साथ ही आपकी जरूरत के अनुसार कमरे को ठंडा या गर्म भी कर सकता है। इस प्यूरीफायर की कीमत 52,900 / - रूपए है, जिसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं।
2. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रेमी जोड़ा हैदराबाद मेट्रो स्टेशन के एक मेट्रो लिफ्ट में चुंबन कर रहा था। वीडियो लिफ्ट की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से रिकॉर्ड की गयी थी।
3. “गुरुद्वारा बंगला साहिब” के नीचे एक विशाल दान पेटी है जिसमें दान और अन्य धनराशि आती है। गुरुद्वारे में चढ़ाई गयी धनराशि सीधा इस कमरे में जाकर गिरती है। रकम इतनी बड़ी होती है कि पैसे गिनने के लिए सप्ताह में दो बार इस कमरे को खोला जाता है। यह कमरा आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं के साथ अत्यधिक संरक्षित और सुरक्षित है।
4. हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में, एक डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान एक महिला के पेट के अंदर चाकू छोड़ दिया। उस समय महिला को यह पता नहीं चला, लेकिन 2 महीने बाद गलती पाई गई और फिर उसके पेट से चाकू निकाल दिया गया।
5. तिलंगपुर कोटला गाँव में एक इंजीनियर को आवारा कुत्ते ने पैर में काट लिया जब वह मोबाइल टॉवर में खराबी को ठीक कर रहा था। डर के कारण वह मोबाइल टावर में चढ़ गया और मदद की तलाश में देखने लगा। उसने देखा कि टॉवर के नीचे कईं कुत्ते हैं। 15 मिनट के बाद आम जनता ने उसे देखा और उसे आवारा कुत्तों से बचाया।
6. दिल्ली के चिड़ियाघर के शेर, चूहों की समस्या का सामना कर रहे हैं। चूहे हमेशा वही खाना खा जाते हैं जो शेरों के लिए मुहैया होता है। कभी-कभी चूहे शेरों की पीठ पर चढ़ जाते हैं। चिड़ियाघर के सदस्यों ने चूहा पकड़ने वाले की मदद से चूहों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन चूहों की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है।
7. अमेरिका से एक आश्चर्यजनक समाचार आ रही है कि अमेरिका के एक प्रसिद्ध समाचार पत्र के गुप्त संवाददाताओं के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प को लगता था कि नेपाल और भूटान भारत के हिस्से हैं, भिन्न देशों नहीं।
8. ऑस्ट्रेलियाई सडकों में मगरमच्छ चलते हुए पाए गए! हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में विशाल और विनाशकारी बाढ़ के बाद, कुछ स्थानों पर मगरमच्छ सड़कों पर रेंगते हुए पाए गए थे!

9. हेल्पलाइन नंबर 112 - उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और भारत के अन्य 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस, अग्निशमन विभाग और महिलाओं से संबंधित मुद्दों और प्रश्नों के लिए हेल्पलाइन नंबर पेश किया गया।
10. दिल्ली नगर निगम ने सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करने के लिए न्यूनतम शुल्क 5 रुपये पेश किया है। इस राशि का उपयोग शौचालय की स्वच्छता और मरम्मत करने में किया जाएगा।
11. सरकार के नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार, यह पता चला कि भारत में 16 करोड़ लोग शराब का सेवन करते हैं। छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश और गोवा के लोग अन्य राज्यों की तुलना में अधिक शराब का सेवन करते हैं। सर्वेक्षण 10 से 75 वर्ष की आयु के बीच के लोगों के बीच किया गया था।
प्रदान की गयी खबरें विभिन्न श्रोतों से ली गयी हैं, अतः खबर की सत्यता की जांच करके ही इसकी विश्वनीयता पर पहुचें।
Comments
Post a Comment