Amazing & Strange Facts Part 3 (अजब - गजब खबर Part 3)

Profile of Man Photo

1. एक देश - एक कार्ड - भारत सरकार बैंकिंग, किराया और खरीदारी आदि जैसे सभी कार्यों के लिए एक कॉमन कार्ड बनाने के बारे में सोच रही है जीससे हमे हर जगह अलग अलग कार्ड लेकर जाना पड़ेगा नहीं अपितु एक ही कार्ड से सभी कार्य सरलता पूर्ण किये जा सकते हैं।


2. नैनीताल में "METROPOLE HOTEL" पिछले महीने जल कर खाक हो गया, लेकिन किसी भी मानवीय नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। कई पुस्तकों में लिखी जानकारी के अनुसार, इस होटल में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने अपना हनीमून मनाया था ।


3. एयर इंडिया ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जब उन्हें पता चला कि ग्राउंड लेवल के कुछ कर्मचारी कंपनी के स्टॉक से अपने निजी उपयोग के लिए भोजन का सामन चुरा रहे थे।


4. करीना कपूर ने अपनी पहली फिल्म की सफलता के बाद एक चैट शो में खुलासा किया कि वो उस समय राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं।

5. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती समस्याओं के कारण महेंद्र सिंह (राजस्थान के निवासी) का विवाह समारोह रद्द कर दिया गया क्योंकि लड़की पाकिस्तान की थी और बरात पाकिस्तान जानी थी। शादी की सारी व्यवस्थाएं बर्बाद हो गईं। महेन्द्र सिंह ने बताया कि वह तब शादी करेंगे जब दोनों देशों के बीच स्थिति शांत होगी। https://www.instagram.com/p/BvrUTfqApTc/


6. मुंबई में प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशाल मूर्ति बनाई गई। 

Woman in White Long Sleeve Shirt Using Silver Laptop Computer


7. उत्तरी पूर्वी दिल्ली - एक परिवार जो कुत्तों से बहुत प्यार करता है उसने अपनी बहु को कुत्तों की वजह से घर छोड़ने के लिए कह दिय, जब घर में कलह की स्तिथि पैदा हुई तब बहु के कहा "या तो वह घर में रहेगी या वे कुत्ते, लेकिन कुत्ते प्रेमी परिवार ने कुत्तों को छोड़ने से इनकार कर दिया और बहु को घर छोड़ने के लिए कह दिया।


8. आईआईटी दिल्ली ने दुनिया का पहला ब्रेल लैंग्वेज लैपटॉप लॉन्च किया है।


9. दिल्ली एनसीआर में एटीएम चुराने वाले मास्टरमाइंड चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।


10. पिछले महीने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारतीय मुद्रा के नए सिक्के लॉन्च किए जिसमे रूपए 1, 2,5,10 और 20 के सिक्के शामिल हैं। 20 रुपये का नया सिक्का इस तरह से बनाया गया है कि एक नेत्रहीन व्यक्ति भी इसे पहचान सकता है।


11. पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के इस्कॉन में सबसे बड़ी "भगवत गीता - हिंदुओं की पवित्र पुस्तक" का खुलासा किया। पुस्तक में 670 पृष्ठ हैं और वजन 800 KG है। 

Source:- External Media

Comments

Popular posts from this blog

Had Someone Heard This - क्या किसी ने यह सुना है !

We are Losing our Moments of Life (चलती का नाम जिंदगी नहीं है)

School v/s College